Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जिसे देखकर यूजर्स की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। आज के जमाने में सोशल मीडिया से लोग कमाई करते भी दिखाई देते हैं। लोग आज कल हर किसी चीज का वीडियो बनाते हैं और इंटरनेट पर शेयर करते हैं। इसमें से अगर कोई वीडियो वायरल हो गया तो वह इंफ्लुएंसर बन जाते हैं। इसी क्रम में एक बंदे का वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।
बंदे ने बेच दी स्नोफॉल वाली बर्फ (इंस्टाग्राम)
वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंगे
वीडियो में बंदा बहुत ही आश्चर्यजनक काम करता दिखाई दे रहा है। सिर्फ यही नहीं बल्कि बंदा अपने इस अनोखे काम का वीडियो भी बना रहा है और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करके व्यूज भी बटोर रहा है। दरअसल, इस वीडियो में दिख रहा बंदा कश्मीर घूमने गया था। वहां से वह स्नोफॉल वाली बर्फ लेकर दिल्ली आता है और आश्चर्य जनक रूप से उस बर्फ से कमाई करते देखा जा सकता है। पूरा वीडियो देखकर आपको भी अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक बंदे के दिमाग में जाने क्या सूझता है कि वह फ्लाइट लेकर कश्मीर पहुंच जाता है। इसके बाद वह कश्मीर से स्नोफॉल वाली बर्फ को एक बॉक्स में भरकर देश की राजधानी दिल्ली लाता है। इस दौरान वह रास्ते में कई लोगों से सवाल पूंछता है कि क्या बर्फ दिल्ली तक पहुंच पाएगी, या फिर रास्ते में ही पिघल जाएगी। इस पर लोग जवाब देते हैं कि बर्फ रास्ते में ही पिघल जाएगी। हालांकि, बंदा उस बर्फ को दिल्ली लेकर पहुंचता है और उसे बेचने पहुंच जाता है। वह राह चलते लोगों को बताता है कि इस बर्फ को वह कश्मीर से लेकर आया है। इसके सबूत के तौर पर वह लोगों को वीडियो भी दिखाता है। इसके बाद लोग उस बर्फ को छूने के बदले पैसे देते हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि बर्फ को दिखाकर बंदा लोगों से पैसे कमाता है। इस वीडियो को @deluxebhaiyaji नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
