सेना की 79 वर्षीय पूर्व सैनिक का फूड स्टॉल इंटरनेट पर छा गया, इंदौर का ये Video हो रहा खूब Viral

Viral Video: वीडिया में देख सकते हैं कि, जब उससे पूछा गया कि उसने शादी क्यों नहीं की, तो महिला ने जवाब दिया, 'मैं अपना शौक पूरा नहीं कर पाती।' उसने एक फूड स्‍टॉल चलाने में अपनी रुचि का जिक्र किया।

Viral Video: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक भारतीय सेना की पूर्व सैनिक का छोटा सा फूड आउटलेट इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चित है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। कशिश सोनी नाम की एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें 79 वर्षीय अविवाहित पूर्व सैनिक अपने काम पर जाती हुई दिखाई दे रही हैं और ग्राहकों को तरह-तरह के व्यंजन परोसने के लिए दुकान लगा रही हैं। वीडियो में महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'मैं सेना में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में काम करती थी। मैंने सेवानिवृत्ति के बाद यह स्टॉल शुरू किया।'

79 वर्षीय सेना की पूर्व सैनिक।

वीडिया में देख सकते हैं कि, जब उससे पूछा गया कि उसने शादी क्यों नहीं की, तो महिला ने जवाब दिया, 'मैं अपना शौक पूरा नहीं कर पाती।' उसने एक फूड स्‍टॉल चलाने में अपनी रुचि का जिक्र किया। अब तक का जीवन कैसा रहा है, इस बारे में पूछे जाने पर महिला ने गर्मजोशी से मुस्कुराते हुए उत्तर दिया कि वह अपने वर्तमान और अतीत से संतुष्ट है। यूजर पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'वह बहुत मजबूत हैं। इंदौर की सड़कों पर स्वादिष्ट, लजीज खाना परोस रही हैं!! पता - चंद्र लोक कॉलोनी के पास मॉडर्न गिफ्ट स्टोर के सामने, खजराना रोड, श्री नगर एक्सटेंशन, इंदौर।'

End of Feed