Viral Video: खरगोन में कुएं से 5 फीट लंबे अजगर का किया गया रेस्क्यू, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: मध्‍य प्रदेश के खरगोन स्थित कसरावद थाना क्षेत्र के सायता गांव में एक हैरान कर देने वाला वाकया हुआ। यहां पर 50 फीट गहरे कुएं से रसेल वाइपर सांप देखा गया। इसके बाद तुरंत बाद वन विभाग को किसानों ने सूचित किया था।

Viral Video: सोशल मीडिया पर जीव-जन्‍तुओं के कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इन सभी जानवरों में सबसे ज्‍यादा सांप और अजगर के वीडियो वायरल होते हैं। सांप और अजगर के खतरनाक वीडियो हमेशा से लोगों को डराते आए हैं। हालांकि, इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। मगर, इस वीडियो में लोगों को अजगर का रेस्‍क्‍यू करते हुए दिखाया गया है। बता दें कि, मध्‍य प्रदेश के खरगोन स्थित कसरावद थाना क्षेत्र के सायता गांव में एक हैरान कर देने वाला वाकया हुआ। यहां पर 50 फीट गहरे कुएं से रसेल वाइपर सांप देखा गया। इसके बाद तुरंत बाद वन विभाग को किसानों ने सूचित किया था। वन विभाग और ईको वेलफेयर रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने रस्सी और विभिन्न उपकरणों के सहारे अजगर को बाहर निकालने की कोशिश की। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने अजगर को बाहर निकाला। इसके बाद वन विभाग की टीम ने अजगर को जंगल में छोड़ दिया। सांप को निकालने के बाद खेत मालिक सरदार सिह पटेल सहित ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

खरगोन में मिला सांप।

घर में अजगर या सांप मिलने पर इन उपायों का पालन करें:

  • सुरक्षित दूरी बनाए रखें- सांप से कम से कम 3-4 मीटर की दूरी रखें ताकि वह आक्रामक न हो।
  • बच्चों और पालतू जानवरों को दूर रखें- उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाएं।
  • कमरे को सील करें- अगर सांप घर के अंदर है, तो उस कमरे को बंद कर दें और अन्य लोगों को उस क्षेत्र से दूर रखें।
  • पेशेवर की मदद लें- तुरंत स्थानीय वन विभाग, सांप बचाव दल या विशेषज्ञ को बुलाएं। खुद से पकड़ने की कोशिश न करें।
  • सांप की पहचान करें (सुरक्षित दूरी से)- अगर संभव हो, तो सांप की तस्वीर लें या उसका विवरण नोट करें ताकि विशेषज्ञ को मदद मिल सके।
  • सावधानी से बाहर निकलें- कमरे से धीरे-धीरे और शांति से बाहर निकलें और प्रतीक्षा करें कि विशेषज्ञ आएं और सांप को सुरक्षित रूप से पकड़कर ले जाएं।
इस बात का खास ख्‍याल रखें कि, सांप को नुकसान न पहुंचाएं और खुद भी सुरक्षित रहें। विशेषज्ञ की मदद से ही सांप को पकड़वाएं और उचित स्थान पर पहुंचाएं।

End of Feed