Viral Video: 16 महीने का बच्चे ने अपनी स्विमिंग से सबको कर दिया हैरान, बड़े-बड़े तैराक भी हो जाएंगे फेल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 07:13 PM IST

Child Swimming Video: 16 महीने केएक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं। आपको भी वीडियो देखकर हैरानी होगी कि जिस उम्र में बच्चे ठीक से चल भी नहीं पाते हैं, उस उम्र में कोई बच्चा बहुत ही जबरदस्त तैराकी कर रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 16 महीने के बच्चे का वीडियो वायरल
  • जबरदस्त तैराकी करता आया नजर
  • बच्चे का हुनर देखकर हैरान हुए लोग

Child Swimming Video: स्विमिंग करना कोई आसान बात नहीं है। बड़े-बड़े सूरमा भी अच्छी तैराकी नहीं कर पाते हैं। कई लोग तो स्विमिंग की ट्रेनिंग लेते हैं। इसके बाद भी वह अच्छी स्विमिंग नहीं कर पाते हैं। दूसरी तरफ मात्र 16 महीने का एक बच्चा इतनी जबरदस्त स्विमिंग करता दिखाई दे रहा है। जिसके सामने बड़े-बड़े तैराक भी फेल हो जाएंगे। बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं।

swim

बच्चे की जबरदस्त तैराकी

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक 16 महीने का बच्चा स्विमिंग पूल में तैर रहा है। वह बहुत ही मजे से पूल के पानी में तैरता दिख रहा है। आपको भी हैरानी हो रही होगी कि जिस उम्र में बच्चे ठीक से चल भी नहीं पाते हैं, उस उम्र में कोई बच्चा बहुत ही जबरदस्त तैराकी कर रहा है। वीडियो देखकर आप बच्चे की सराहना किए बिना नहीं रह पाएंगे। देखा जा सकता है कि बच्चा स्विमिंग पूल में किस तरह तैर रहा है। ऐसा बिल्कुल ही नहीं लग रहा है कि वह कोई बच्चा है। वह किसी एक्सपर्ट की तरह तैराकी करता दिख रहा है। देखें वीडियो-

End of Feed