Viral Video: ये बच्चा है या प्रो पायलट? 11 साल के बच्चे ने उड़ाया प्लेन, हवा में किया खतरनाक स्टंट और फिर...

Child Pilot Training: 11 साल के ऋषि शर्मा का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एयरक्राफ्ट में “टच एंड गो” तकनीक की ट्रेनिंग करते नजर आ रहे हैं। इतनी कम उम्र में उनका आत्मविश्वास और स्किल लोगों को हैरान कर रहा है।

11 year old pilot: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक 11 साल के बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। इस बच्चे का नाम ऋषि (rishi sharma viral video) शर्मा बताया जा रहा है। छोटी सी उम्र में उसकी हिम्मत और आत्मविश्वास देखकर लोग उसे भविष्य का पायलट कह रहे हैं। यह वीडियो अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित ऑक्सनार्ड एयरपोर्ट का बताया जा रहा है। वीडियो में ऋषि एक एयरक्राफ्ट के कॉकपिट में बैठा नजर आता है और पूरी गंभीरता के साथ उड़ान की ट्रेनिंग करता दिखता है। उसकी बॉडी लैंग्वेज और काम करने का तरीका देखकर ऐसा लगता है जैसे वह पहले से ही काफी अनुभवी हो।

shocking video

11 साल के बच्चे ने उड़ाया प्लेन (Photo: Instagram/young_pilot_rishi)

छोटी उम्र से ही पायलट बनने की शुरू की थी ट्रेनिंग

इस वीडियो की सबसे खास बात यह है कि ऋषि (inspirational viral story) एक खास एविएशन तकनीक “टच एंड गो” का अभ्यास करता दिखाई देता है। इस तकनीक में विमान को पहले रनवे पर उतारा जाता है और फिर बिना रुके तुरंत दोबारा उड़ान भर ली जाती है। इसे करना आसान नहीं माना जाता, क्योंकि इसमें सही समय पर कंट्रोल और तेज निर्णय लेना बेहद जरूरी होता है। लेकिन ऋषि ने इसे बहुत ही सहज तरीके से पूरा किया, जो लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है। जानकारी के मुताबिक ऋषि ने बहुत छोटी उम्र से ही पायलट बनने की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। कहा जा रहा है कि वह करीब 7 साल की उम्र से ही इस क्षेत्र में सीख रहा है। यही कारण है कि इतनी कम उम्र में भी उसकी समझ और नियंत्रण काफी बेहतर नजर आता है।

End of Feed