Viral Video: कांपते हाथ, लेकिन हिम्मत अटूट! गुजरात की चाय बेचने वाली दादी बनीं मिसाल, वीडियो देख भावुक हुए लोग

Viral Video: गुजरात वडोदरा की 103 साल की काशीबा अपनी छोटी सी चाय की दुकान चलाकर लोगों के लिए मिसाल बन गई हैं। जिस उम्र में लोग आराम करते हैं, उस उम्र में वह खुद मेहनत कर रही हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है

Viral Video: गुजरात वडोदरा की रहने वाली 103 साल की काशीबा इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही हैं। जिस उम्र में अधिकतर लोग आराम करना चाहते हैं, उस उम्र में काशीबा अपनी छोटी सी चाय की दुकान चलाकर सभी के लिए मिसाल बन गई हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में काशीबा अपनी दुकान पर चाय बनाते और काम करते हुए नजर आती हैं। इस वीडियो को साक्षी सिंह नाम की एक यूजर ने शेयर किया, जिसके बाद लोग उनकी हिम्मत और मेहनत की खूब तारीफ कर रहे हैं।

real life inspiration

103 साल की काशीबा चला रही हैं चाय की दुकान (Photo: Instagram/_.sakshieee)

असली ताकत इंसान के इरादों में

कई लोग उन्हें असली इन्फ्लुएंसर भी कह रहे हैं, क्योंकि वह बिना किसी दिखावे के अपनी जिंदगी खुद के दम पर जी रही हैं। काशीबा की कहानी हमें यह सिखाती है कि उम्र सिर्फ एक संख्या होती है। असली ताकत इंसान के इरादों में होती है। जहां कई लोग थोड़ी सी परेशानी में हार मान लेते हैं, वहीं काशीबा ने इतनी ज्यादा उम्र में भी हार नहीं मानी और खुद पर भरोसा बनाए रखा। वह अपनी छोटी सी दुकान को बहुत ही सादगी से चलाती हैं। न कोई शिकायत, न कोई दुख जताना-बस चुपचाप अपना काम करती रहती हैं। उनकी यह सादगी और आत्मनिर्भरता लोगों को बहुत प्रेरित कर रही है।

End of Feed