Viral Video: रेलवे स्टेशन पर प्रैंक के लिए शख्स ने किया ऐसा काम, डर के मारे लोगों की निकल गई जान

प्रैंक वाले वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसे देख लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

एक वीडियो इन वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक एक रस्सी से बंधा हुआ खिलौने वाले सांप को खींचते हुए प्लेटफॉर्म पर चल रहा है। जिसे देखते ही वहां मौजूद लोगों की डर के मारे चीख निकल गई। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने उस लड़के की इस हरकत पर नाराजगी जाहिर की है।

लोगों के साथ प्रैंक करता शख्स

लोगों के साथ प्रैंक करता शख्स (X/@Nalanda_index)

ये भी पढ़ें:

प्रैंक कर लोगों को डरा रहा था शख्स

वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Nalanda_index नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में इस मामले को लेकर पूरी जानकारी दी गई है। जहां बताया गया है कि यह माजरा मथुरा रेलवे स्टेशन का है। यहां एक युवक एक रस्सी से बंधा खिलौने वाले सांप को अपने पीछे-पीछे खींचते हुए प्लेटफॉर्म पर चल रहा था। जिसे देखते ही डर के मारे लोगों की जान हलक में आ गई। सब इधर-उधर भागने लगे और स्टेशन पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। प्लेटफॉर्म पर खड़े सभी यात्री घबरा गए।

End of Feed