कोलकाता में दो दिन बिताकर महिला ने मुंबई के लिए जताया प्यार तो इंटरनेट पर आए ऐसे रिएक्‍शन, देखें

Viral Post: महिला ने अपनी पोस्‍ट में लिखा कि, 'कोलकाता में दो दिन बिताने के बाद, मैं मुंबई की और भी अधिक सराहना कर रही हूं। यहां के लोग हर दिन को इतना सहज बना देते हैं कि कभी-कभी हम इसकी सराहना करना भूल जाते हैं।'

Viral Post: भारत के अलग-अलग शहर, वहां के खान-पान और संस्‍कृतियों में बेहतर की प्रतिद्वन्द्विता आपको सोशल मीडिया पर खूब देखने-सुनने को मिलती होगी। असल में ये एक कभी न खत्‍म होने वाली बहस है क्‍योंकि भारत का हर शहर किसी न किसी खासियत की चादर से ढका है। ये बातें हम इसलिए कह रहे हैं क्‍योंकि हाल ही में एक महिला की इसी मुद्दे से जुड़ी पोस्‍ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। मुंबई और कोलकाता में अपने अनुभव साझा करने के बाद महिला की पोस्‍ट ने सोशल मीडिया पर बहस को जन्‍म दिया। Reddit पर एक यूजर ने दोनों शहरों के बीच के अंतर को दर्शाया। पोस्‍ट को 'मुंबई: रहने के लिए एकमात्र स्थान' टाइटल देते हुए उसने कोलकाता में अपने अशांत अनुभवों को साझा किया, जिससे उसे एहसास हुआ कि वह मुंबई में दैनिक जीवन की सहजता को कितना महत्व देती है।

कोलकाता का हावड़ा ब्रिज।

महिला ने अपनी पोस्‍ट में लिखा कि, 'कोलकाता में दो दिन बिताने के बाद, मैं मुंबई की और भी अधिक सराहना कर रही हूं। यहां के लोग हर दिन को इतना सहज बना देते हैं कि कभी-कभी हम इसकी सराहना करना भूल जाते हैं।' उन्‍होंने कोलकाता की अपनी यात्रा को याद किया, जहां एक रिक्शा चालक ने कथित तौर पर बहुत अधिक किराया मांगा और उनका सामान देने से इन्कार कर दिया जिसके कारण उनकी फ्लाइट लगभग छूट गई थी। उन्‍होंने बताया कि, 'कोलकाता के रिक्शा चालक और स्थानीय जनता को संभालना बहुत मुश्किल था। रिकी भैया बहुत ज़्यादा पैसे मांग रहे थे और एयरपोर्ट पर मेरा बैग छोड़ने को तैयार नहीं थे, यहाँ तक कि मेरी फ्लाइट में देरी हो गई। और एक बार कुछ अनजान आंटी ने मुझ पर चिल्लाते हुए कहा कि मैं ड्राइवर की बात सुनूं। यह बहुत ही असहज स्थिति थी, जिसका मैंने पहले कभी सामना नहीं किया था।

End of Feed