महिला ने बेंगलुरु के लिए कह दी ऐसी बात कि मच गया बवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ा महासंग्राम

Viral Post: महिला ने कहा कि, ', 'ऑटो चालकों, मेट्रो कर्मचारियों और इसी तरह की सार्वजनिक भूमिकाओं में काम करने वाले अन्य लोगों ने मेरे साथ बहुत ही खराब तरीके से बात की है। उनमें से बहुत से लोग ऐसे व्यवहार करते हैं जैसे उन्हें अपनी नौकरी से नफरत है और वे हमेशा चिढ़े रहते हैं।'

Viral Post: बेंगलुरु की एक महिला द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई पोस्ट ने बवाल मचा दिया है। 'मैं एक कन्नड़िगा हूं और मैं बेंगलुरु का बचाव करना बंद कर चुकी हूं। यह शहर उस नफरत का हकदार है जो उसे मिल रही है' शीर्षक वाली पोस्ट में महिला ने एक निराशाजनक घटना शेयर की है। कर्नाटक के एक टियर-2 शहर से 6-7 साल पहले बेंगलुरु आई इस अनाम यूजर ने खुलासा किया कि बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (BMTC) के एक बस कंडक्टर ने कॉल पर रहते हुए दरवाज़ा खटखटाने पर उसका मज़ाक उड़ाया था। पोस्ट के अनुसार, कंडक्टर ने कन्नड़ में एक व्यंग्यात्मक टिप्पणी की। उसने लिखा, 'मुझे अनावश्यक रूप से अपमानजनक लगा। सिर्फ़ फ़ोन पकड़े हुए बस का दरवाज़ा खटखटाने के लिए?' साथ ही उसने यह भी कहा कि यह कोई अकेला अनुभव नहीं था।

बेंगलुरु शहर। (फोटो साभार: istock)

उन्होंने लिखा, 'ऑटो चालकों, मेट्रो कर्मचारियों और इसी तरह की सार्वजनिक भूमिकाओं में काम करने वाले अन्य लोगों ने मेरे साथ बहुत ही खराब तरीके से बात की है। उनमें से बहुत से लोग ऐसे व्यवहार करते हैं जैसे उन्हें अपनी नौकरी से नफरत है और वे हमेशा चिढ़े रहते हैं - जैसे कि वे किसी मौके की तलाश में हों और गुस्सा निकाल सकें।' पोस्ट में महिला ने शहर में रहते हुए जो पैटर्न देखा है उसका भी विवरण दिया है। उन्होंने कहा,'मेरे साथ मेरे पहनावे के आधार पर बहुत अलग तरह से व्यवहार किया जाता है। विडंबना यह है कि मैं जितनी अच्छी तरह से तैयार या सुसज्जित दिखती हूं, लोगों का रवैया उतना ही खराब होता जाता है। जिन दिनों मैं साधारण कुर्ता पहनती हूं, बालों में तेल लगाती हूं, वही शांत शारीरिक भाषा होती है- कोई समस्या नहीं होती। लेकिन जब मैं ऐसी दिखती हूं कि मैं उच्च आय वर्ग से हूं, तो टकराव शुरू हो जाता है," उन्होंने कहा कि कन्नड़ में बात करने से आमतौर पर लोगों का स्वर नरम हो जाता है। उन्होंने कहा, 'यहां अधिकार और असुरक्षा का एक अजीब मिश्रण है। मैं बस थक गई हूं। बेंगलुरू में दिन-प्रतिदिन आत्महीनता बढ़ती जा रही है।'

End of Feed