Viral Post: चार बार नौकरी से निकाले गए Techie ने बताया कि उन्हें AI का डर क्‍यों नहीं है, वायरल हो रहा जवाब

Viral Post: क्रिगुएर का कोडिंग के प्रति जुनून बचपन से ही शुरू हो गया था। उन्होंने 10 साल की उम्र से पहले ही प्रोग्राम डिबग करना शुरू कर दिया था। उन्होंने आधिकारिक तौर पर तकनीकी क्षेत्र में 28 साल पहले कदम रखा था।

Viral Post: सोशल मीडिया पर माना जा रहा है कि, AI के प्रभाव से तकनीकी क्षेत्र में कई चुनौतियां और संकट उत्पन्न हो गया है। इन चुनौतियों का सामना करने के लिए, तकनीकी क्षेत्र में नए कौशलों का विकास, नैतिक दिशानिर्देशों का पालन, और समावेशी विकास पर ध्यान देना आवश्यक है। मगर, इसी बीच एक ऐसे टेकी (तकनीक विशेषज्ञ) का बयान सामने आया है जिसे तीन दशकों का अनुभव है। 59 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर मार्क क्रिगुएर को पिछले 18 सालों में चार बार नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। हाल ही में वॉलमार्ट ग्लोबल टेक में। बिज़नेस इनसाइडर के लिए लिखे एक निबंध में, क्रिगुएर ने अस्थिर तकनीकी नौकरी बाज़ार के अपने सफ़र और उद्योग की बदलती मांगों पर अपने विचार साझा किए।

तकनीकी विशेषज्ञ की AI पर प्रतिक्रिया। (तस्‍वीर: istock)

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि, क्रिगुएर का कोडिंग के प्रति जुनून बचपन से ही शुरू हो गया था। उन्होंने 10 साल की उम्र से पहले ही प्रोग्राम डिबग करना शुरू कर दिया था। उन्होंने आधिकारिक तौर पर तकनीकी क्षेत्र में 28 साल पहले कदम रखा था और उनकी पहली छंटनी 2008 में सन माइक्रोसिस्टम्स में हुई थी। उन्होंने लिखा कि तब से, उन्हें एक साहित्यिक चोरी जाँचने वाली कंपनी में कोविड-19 महामारी के शुरुआती दिनों में एक अन्य फर्म में..हाल ही में, वॉलमार्ट में लगभग 1,500 कर्मचारियों की छंटनी के दौरान छंटनी का सामना करना पड़ा है। AI के बढ़ते प्रभाव के बावजूद, क्रिगुएर को नहीं लगता कि यह व्यापक तकनीकी छंटनी का मुख्य कारण है। हालांकि उन्होंने कोड लिखने के लिए AI टूल्स के इस्तेमाल का विरोध किया, लेकिन वे इसकी समीक्षा में उनकी उपयोगिता को स्वीकार करते हैं। हालांकि, उनका कहना है कि अब कई नौकरियों में एआई अनुभव को प्राथमिकता दी जाती है या उसकी आवश्यकता होती है, जो जल्द ही इस क्षेत्र में एक मानक अपेक्षा बन सकती है।

End of Feed