Viral Photo: सैंड कलाकार ने अनोखे अंदाज में दी CM विजय को बधाई, रेत पर बनाई TVK प्रमुख थलापति की तस्वीर

Viral Photo: थलापति विजय तमिलनाडु के नए सीएम बन चुके हैं। हर तरफ से उन्हें बधाई मिल रही है। ऐसे में सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने भी रेत पर उनकी तस्वीर बनाकर बधाई दी।

Viral Photo: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ। यहां TVK पार्टी ने विधानसभा चुनाव परिणाम में सबको चौंकाते हुए बड़ी जीत हासिल की है। इतना ही नहीं TVK प्रमुख विजय थलापति ने सीएम पद की शपथ भी ले ली। इस जीत के बाद देशभर से लोगों ने थलापति को विजय को बधाई दी। इसी कड़ी में सैंड कलाकार सुदर्शन पटनायक (Sudarsan Pattnaik) भी काफी अनोखे अंदाज में विज को बधाई दी है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, सैंड कलाकर ने रेत पर थलापति की तस्वीर बनाई है, जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

viral photo

अनोखे अंदाज में सीएम को बधाई (तस्वीर साभार- @sudarsansand)

End of Feed