आपकी भी आंखें खा जाएंगी धोखा! दिमाग घुमा देने वाला Optical Illusion Statue देख हर कोई रह गया दंग

सोशल मीडिया पर इस समय एक Optical Illusion Statue का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद तो आपको भी एक समय पर अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा, लेकिन यह सच है। इस वायरल मूर्ति में एक व्यक्ति को बैग लेकर चलते हुए दिखाया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को को पहली बार में देखने पर आपकी आंखें भी धोखा खा जाएंगी। इसको देखने के बाद पहली नजर में आपको जादू लगेगा, लेकिन ये इंसानी हुनर का कमाल है। इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो में एक आर्ट इल्यूजन दिखाया गया है। खासकर एक मूर्ति जो फ्लोटिंग या अधूरी लगती है, लेकिन असल में ये चतुर डिजाइन और प्लेसमेंट की वजह से है। मूर्ति में एक व्यक्ति को बैग लेकर चलते हुए दर्शाया गया है और इल्यूजन मूर्ति के फ्रैगमेंटेड और पोजिशनिंग की वजह से बनता है।

Viral Optical Illusion Statue

दिमाग घुमा देने वाला Optical Illusion देख हर कोई दंग (फोटो: X/ @imTrueIndia1)

सोशल मीडिया पर वायरल इस 11 सेकंड के वीडियो को देखने के बाद आपके मन में जो पहला सवाल आएगा वह ये होगा कि इस मूर्ति के कमर के ऊपर और नीचे के हिस्से को कैसे जोड़ा गया, ये कैसे संभव है? क्योंकि इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है। वहीं पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इसे बनाने वाले कलाकार की खूब प्रशंसा की है।

End of Feed