मराठी के बजाय अंग्रेजी में 'Excuse Me' कहने पर महिला को पड़ोसियों ने पीटा, भड़क उठे यूजर्स

Viral News: गौरतलब है कि, महिलाएं दोपहिया वाहन पर सवार थीं और जिस हाउसिंग सोसाइटी में रहती थीं वहां के परिसर में दाखिल हुईं। गाड़ी चला रही एक महिला ने एंट्री गेट को बाधित करने वाले एक युवक को “Excuse Me” कहकर दूर जाने के लिए कहा।

Viral News: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक महिला और उसके दोस्त को स्थानीय लोगों ने महज इसलिए पीट दिया क्योंकि उन्होंने मराठी में बात नहीं की। महिला और उसके दोस्‍तों को कथित तौर पर "Excuse Me" कहने पर पीट दिया गया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें लोगों का एक समूह महिलाओं पर हमला करता हुआ जबकि, एक महिला की गोद में बच्चा भी था। इस घटना के बाद ऑनलाइन लोगों में आक्रोश फैल गया।

महिलाओं की पिटाई।

गौरतलब है कि, महिलाएं दोपहिया वाहन पर सवार थीं और जिस हाउसिंग सोसाइटी में रहती थीं वहां के परिसर में दाखिल हुईं। गाड़ी चला रही एक महिला ने एंट्री गेट को बाधित करने वाले एक युवक को “Excuse Me” कहकर दूर जाने के लिए कहा। महिलाओं ने कहा कि उस व्यक्ति को यह बात बुरी लगी और उसने उनसे मराठी में बात करने को कहा। इसके बाद उसने कथित तौर पर पीछे बैठी महिला पर हमला किया और उसकी बांह मरोड़ दी। महिलाओं ने पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि जब महिला मदद के लिए चिल्लाई तो उस व्यक्ति के परिवार के सदस्य घर से बाहर भागे और महिलाओं की पिटाई शुरू कर दी।

End of Feed