Viral News: नहाते वक्त महिला ने कर दिया कुछ ऐसा, चली गई आंख की रोशनी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 05:03 PM IST

Woman lost her eyesight News: महिला ने नहाते समय एक छोटी सी गलती कर दी, जिससे महिला की आंखों की रोशनी ही चली गई। 54 साल की मैरी मेसन की इस छोटी सी चूक की वजह से पहले उनकी आंखों में इंफेक्शन (Eye Infection) हुआ। बाद में इसी इंफेक्शन की वजह से उन्हें अपनी बाईं आंख की रोशनी गंवानी पड़ी।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला से हुई छोटी सी चूक
  • गंवानी पड़ी आंख की रोशनी
  • निकालनी पड़ गई एक आंख

Woman lost her eyesight News: बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि आप कोई भी काम कर रहे हों, लेकिन अपनी आंख-कान और नाक हमेंशा खुली रखें। इसका मतलब यह हुआ कि आपके लिए कोई भी काम करते समय सावधान रहना जरूरी है, वरना आपका भी इस महिला की तरह भारी नुकसान हो सकता है। दरअसल, इस महिला ने नहाते समय एक छोटी सी गलती कर दी, जिससे महिला की आंखों की रोशनी ही चली गई। 54 साल की मैरी मेसन के साथ यह हैरान करने वाली घटना हुई।

bath

प्रतीकात्मक तस्वीर (साभार- सोशल मीडिया)

दरअसल, मैरी मेसन नहाने के लिए गई हुई थीं। इस दौरान उनसे एक ऐसी छोटी सी चूक हो गई। इस छोटी सी चूक की वजह से पहले उनकी आंखों में इंफेक्शन (Eye Infection) हुआ। बाद में इसी इंफेक्शन की वजह से उन्हें अपनी बाईं आंख की रोशनी गंवानी पड़ी। बता दें कि पानी में मौजूद माइक्रोस्कोपिक अमीबा इस महिला की आंख के कॉर्निया और कॉन्टेक्ट लेंस (Contact Lens) के बीच फंस गया था। इस कारण इनकी आंखोों में इंफेक्शन हो गया था।

End of Feed