AI के भरोसे पहाड़ चढ़ रहे थे युवक, नतीजा- घाटी में रातभर फंसे रहे, अगली सुबह निकाले गए बाहर

AI की सलाह पर भरोसा कर पहाड़ चढ़ने निकले तीन पर्वतारोही रातभर फंस गए। कम खाना-पानी और गलत रास्ते के बाद रेस्क्यू टीम ने उन्हें सुरक्षित बचाया।

Viral News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI आज हमारी जिंदगी का हिस्सा बनता जा रहा है। लोग पढ़ाई से लेकर ट्रैवल प्लान तक के लिए AI की मदद ले रहे हैं लेकिन कैलिफोर्निया के माउंट शास्ता पर तीन पर्वतारोहियों के साथ जो हुआ, उसने बता दिया कि AI पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए। रिपोर्ट के मुताबिक, रोजविल, कैलिफोर्निया के तीन अनुभवहीन पर्वतारोही माउंट शास्ता की चढ़ाई के लिए निकले थे। उन्होंने अपनी यात्रा की तैयारी के दौरान गूगल के Gemini AI से काफी जानकारी ली थी। उन्हें उम्मीद थी कि AI की मदद से उनका सफर आसान और सुरक्षित रहेगा।

mount shasta hikers stranded gemini ai advice rescued viral News

तीन पर्वतारोहियों के साथ हो गया झोल (AI Generated Image)

AI की सलाह पर कम रखा खाना-पानी

पर्वतारोहियों ने अधिकारियों को बताया कि उन्होंने चढ़ाई के दौरान जरूरी सामान, खाने और पानी की मात्रा को लेकर भी Gemini की सलाह ली थी। शेरिफ कार्यालय के अनुसार, AI की सिफारिश के कारण उनके पास जरूरत से काफी कम खाना और पानी रह गया। यही गलती आगे चलकर उनके लिए बड़ी परेशानी बन गई। पहाड़ पर मौसम और रास्ते की परिस्थितियां कब बदल जाएं, इसका अंदाजा लगाना आसान नहीं होता।

End of Feed