नोटिस पीरियड में छुट्टी लेने पर व्यक्ति को नौकरी से निकाला, वायरल पोस्ट को लेकर छिड़ी बहस

Viral News: oreki791 नामक यूजर ने बताया कि, टॉक्सिक वर्कप्‍लेस और बिना भुगतान वाले ओवरटाइम के कारण उसे इस्‍तीफा दिया था। हालांकि, जब उसने नोटिस पीरियड के दौरान कुछ छुट्टियां ले लीं, तो कंपनी ने उसे निकाल दिया और रिलीविंग लेटर देने से इनकार कर दिया।

Viral News: कॉरपोरेट जगत में काम कर रहा हर कर्मचारी Reddit पर अपनी जॉब के संघर्ष, ऑफिस के अनुभव और वहां की वस्‍तुस्थिति को अन्‍य लोगों से साझा करता है। कई लोगों के अनुभव तो ऐसे जो होते हैं जिन्‍हें सुनकर यूजर्स भड़क जाते हैं और बहस शुरू हो जाती है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें एक Redditor ने अपनी कंपनी के साथ अपने परेशान करने वाले एक्‍सपीरिएंस को शेयर किया। पता चला कि, शख्‍स ने अपने नोटिस पीरियड के दौरान कुछ छुट्टियां ले लीं जिसके बाद कंपनी से उसे बिना रिलीविंग लेटर दिए निकाल दिया गया।

छुट्टी लेने पर गई नौकरी।

गौरतलब है कि, oreki791 नामक यूजर ने बताया कि, टॉक्सिक वर्कप्‍लेस और बिना भुगतान वाले ओवरटाइम के कारण उसे इस्‍तीफा दिया था। हालांकि, जब उसने नोटिस पीरियड के दौरान कुछ छुट्टियां ले लीं, तो कंपनी ने उसे निकाल दिया और रिलीविंग लेटर देने से इनकार कर दिया, जिससे उसकी भविष्य की नौकरी की संभावनाएं खतरे में पड़ गईं। रेडिट यूजर ने लिखा, 'मैं मूलतः इस कंपनी में नोटिस पीरियड पर था, जहां मैंने दो महीने पहले ज्वाइन किया था (मैंने टॉक्सिक माहौल के कारण अपना पद छोड़ दिया था - जिसके कारण मुझे बिना वेतन के अधिक काम करना पड़ रहा था) और जब मैंने नोटिस पीरियड के दौरान कुछ छुट्टियां लीं, तो एचआर ने मुझे फोन करके बताया कि कंपनी ने मुझे नौकरी से निकालने का निर्णय लिया है और वे मुझे कोई रिलीविंग लेटर आदि नहीं देंगे। क्या मैं एक्सपीरिएंस लेटर पाने के लिए कुछ कर सकता हूं, क्योंकि उन्होंने मुझे मेरे पिछले वेतन में 200 प्रतिशत की बढ़ोतरी दी थी और इसके बिना मेरी वर्तमान सीटीसी काफी कम हो जाएगी और नौकरी की तलाश में मुझे परेशानी होगी। मैं क्या कदम उठा सकता हूं? क्या मुझे उठाना चाहिए?'

End of Feed