फ्लाइट अटेंडेंट ने बुनाई करने पर यात्री को डांटा, मामले को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस

Viral News: महिला ने बताया कि, फ्लाइट अटेंडेंट द्वारा किया गया व्यवहार उनके साथ पहली बार हुआ। उन्हें फ्लाइट में अपना मोजा बुनने का मौका नहीं मिला। केबिन क्रू मेंबर ने ब्रिटनी से कहा कि वह इस बात पर विचार करें कि क्या वह आपातकालीन स्थिति में सुई पकड़ना चाहती हैं।

Viral News: सोशल मीडिया पर हाल ही में फ्लाइट में हुई एक घटना की चर्चा काफी तेज हो रही है। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक अमेरिकी फ्लाइट में सवार एक यात्री को उड़ान के बीच में डांट पड़ी क्योंकि वह कढ़ाई के काम के लिए बुनाई की सुइयां लेकर आई थी। ब्रिटनी नाम की महिला सोशल मीडिया इन्‍फ्लुएंसर हैं जो कि, अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कढ़ाई-बुनाई से जुड़ा कंटेंट शेयर करती हैं। सीट के नीचे बुनाई की सामग्री के बैग का वीडियो पोस्ट करते हुए ब्रिटनी ने लिखा- 'जेल में अपनी बुनाई को देख रही हूं, क्योंकि फ्लाइट अटेंडेंट ने मुझे इसे दूर रखने के लिए कहा था, क्या मैं वास्तव में आपातकालीन स्थिति में सुईयां पकड़ना चाहूंगी।

बुनाई से जुड़ा मामला सोशल मीडिया पर वायरल।

महिला ने बताया कि, फ्लाइट अटेंडेंट द्वारा किया गया व्यवहार उनके साथ पहली बार हुआ। उन्हें फ्लाइट में अपना मोजा बुनने का मौका नहीं मिला। केबिन क्रू मेंबर ने ब्रिटनी से कहा कि वह इस बात पर विचार करें कि क्या वह आपातकालीन स्थिति में सुई पकड़ना चाहती हैं। हालांकि, ब्रिटनी ने तर्क दिया कि, 'फ्लाइट अटेंडेंट को थोड़ा नरम रुख अपनाना चाहिए था। अगर वह सुइयों के साथ सहज नहीं थी तो कोई बात नहीं, लेकिन मुझे उसका यह नरम रवैया पसंद नहीं आया।'

End of Feed