Ajab Gajab: अपार्टमेंट का किराया बचाने के लिए ऑफिस टॉयलेट में रहती है ये लड़की, कौड़ियों के भाव है किराया

Viral News: लोकल रेंट 9,415 रुपये (800 युआन) से लेकर 21,184 रुपये (1,800 युआन) तक होने की वजह से युवती अन्य बेसिक सुविधाओं का खर्च नहीं वहन कर सकती थी। मुश्किल हालात में फंसकर उन्होंने बॉस की अनुमति से ऑफिस टॉयलेट में रहने का सौदा किया।

Viral News: एक युवा चीनी युवती की अजीबोगरीब लाइफस्‍टाइल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। युवती की कहानी बढ़ती महंगाई के संकट से सम्‍बन्धित है। युवती की पहचान 18 वर्षीय यांग के रूप में हुई है, जो चीन के हुनान प्रांत के एक ग्रामीण परिवार से है, उसने अपने कार्यस्थल पर एक बाथरूम में रहने का विकल्प चुना है, जिसका किराया 588 रुपये (50 युआन) है क्योंकि वह एक अपार्टमेंट में रहने का खर्च नहीं उठा सकती है।

ऑफिस टॉयलेट में रहने लगी युवती।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार , यांग झूझोउ में एक फर्नीचर स्टोर में काम करती हैं, जहां उन्हें 31,776 रुपये (2,700 युआन) सैलरी प्रति महीने मिलती है, जो शहर के औसत 88,266 रुपये (7,500 युआन) से काफी कम है। लोकल रेंट 9,415 रुपये (800 युआन) से लेकर 21,184 रुपये (1,800 युआन) तक होने की वजह से युवती अन्य बेसिक सुविधाओं का खर्च नहीं वहन कर सकती थी। मुश्किल हालात में फंसकर उन्होंने अपने बॉस से संपर्क किया और छह वर्ग मीटर के ऑफिस टॉयलेट में रहने का सौदा किया, जिसका किराया सिर्फ़ 588 रुपये प्रति महीने था।

End of Feed