Viral Check: क्‍या बराक ओबामा और मिशेल ओबामा ले रहे हैं तलाक ? पूर्व राष्‍ट्रपति की पत्‍नी ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्‍पी

Viral Check: मिशेल ओबामा ने अपनी शादी को खत्‍म करने के विचार को हंसी में उड़ाते हुए कहा कि, वह बस एक बड़ी महिला हैं जो अपने लिए कई फैसले ले रही हैं। वे कहती हैं कि, 'लेकिन समाज हमारे साथ यही करता है।

Viral Check: अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्‍नी मिशेल ओबामा के तलाक लेने की खबरों से सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म है। मिशेल ने खुलासा किया कि उन्होंने कॉन्‍ट्रोवर्सी से दूर रहने का फैसला किया, इस वजह से वे कई कार्यक्रमों से नदारद रहीं। बता दें कि, बराक ओबामा को कई अमेरिकी सरकारी कार्यक्रमों में अकेले देखा गया, जिससे तलाक की अफवाहें फैल गईं। सोफिया बुश के "वर्क इन प्रोग्रेस" पॉडकास्ट पर मिशेल ओबामा ने कहा कि उनके पीछे हटने के फैसले को गलत अर्थ में ले लिया गया।

पॉडकास्‍ट में बोलतीं मिशेल ओबामा। (AFP)

पेज सिक्स की एक रिपोर्ट में मिशेल ओबामा के हवाले से कहा गया कि, दिलचस्प बात यह है कि जब मैं 'नहीं' कहती हूं, तो ज़्यादातर लोग लोग गलत मतलब निकालते हैं और यही वह चीज़ है जिससे हम महिलाएं जूझती हैं - लोगों को निराश करना। इतना कि लोग, वे यह भी नहीं समझ पाते कि मैं अपने लिए कोई विकल्प चुन रही हूं, कि उन्हें यह मान लेना पड़ता है कि मैं और मेरे पति तलाक ले रहे हैं।

End of Feed