बम से कम नहीं था इस रावण का विस्फोट, वध देखने गए लोगों के पैरों तले खिसकी जमीन

बीते कल 2 अक्टूबर 2025 को देश के कोने-कोने में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशाल पुतले जलाए गए। इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें देखा जा सकता है कि रावण के एक विशालकाय पुतले में आग लगाते ही ऐसा विस्फोट हुआ कि लोग सहम गए।

विजयादशमी का पावन पर्व पूरे देश में मनाया गया। रावण दहन की तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। रावण वध का एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि रावण दहन के समय रावण का पुतला जलाने पर बहुत ही जोरदार धमाका हुआ। ऐसा लगा जैसे कोई बम विस्फोट हुआ हो।

Ravan Dahan

रावण दहन का वीडियो हुआ वायरल (X/@BeingPolitical1)

रावण दहन देखने के लिए जुटी भीड़

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दशहरा के दिन रावण दहन देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी हुई है। मैदान में रावण का विशालकाय पुतला लगा हुआ है। थोड़ी ही देर में जब रावण को जलाया गया तो जबरदस्त विस्फोट की आवाज सुनाई दी, जिससे लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। लोग इस विस्फोट को 'न्यूक्लियर टेस्ट' से जोड़कर देखने लगे। कई लोगों ने तो वीडियो पर कमेंट कर यह भी कहा कि ये रावण दहन नहीं, न्यूक्लियर टेस्ट किया गया था।

End of Feed