Viral Video: बड़े-बुजुर्ग सलाह देते हैं कि हमेशा सड़क पर सावधानी से चलना चाहिए। इसके बाद भी कई लोग हीरोपंती दिखाने के चक्कर में ऊटपटांग तरीके बाइक चलाते हैं। सोशल मीडिया पर बाइक पर स्टंट (Bike Stunt) करते हुए लड़कों के हजारों वीडियो देखने को मिल जाते हैं। इसमें से कई वीडियो काफी ज्यादा खतरनाक होते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक बाइक पर सवार तीन युवक बाइक को नागिन की तरह लहराते हुए चलाते नजर आ रहे हैं।
बाइक एक्सीडेंट (ट्विटर)
बाइक एक्सीडेंट का वीडियो वायरल
बाइक को नागिन की तरह लहराते हुए चलाने के दौरान युवकों के साथ जो होता है, उसे देखकर आप भी कांप जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि तीनों युवक बाइक पर स्टंट करने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। तीनों युवक एक ही स्प्लेंडर बाइक पर सवार हैं। इसके बाद बाइक को बीच सड़क पर नागिन की तरह लहराते हुए तेज रफ्तार से गुजर रहे हैं। अचानक बाइक का बैलेंस बिगड़ जाता है और बाइक रोड के बीच में बनी डिवाइडर से टकराती है। देखें वीडियो-
और कर लो मस्ती रोड पे👇😂 t.co/wEBl6m6O4t
— ANI (@ANI) Mar 29, 2023
बाइक जैसे ही डिवाइडर से टकराती है, तीनों युवक उछलकर डिवाइडर के उस पार गिरते हैं। वीडियो देखकर पता चल रहा है कि तीनों युवकों को बहुत ही गंभीर चोट लगी होगी। इस दौरान तीनों के पीछे चल रहे एक अन्य बाइक सवार ने पूरी घटना को अपने फोन के कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब यह वीडियो @NehaAgarwal_97 नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'और कर लो मस्ती रोड पर..'
