Video: भेड़ को मोटर साइकिल बनाना युवक को पड़ा भारी, पलटकर आई और 'हेलीकॉप्टर' बना दिया

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 23, 2023, 04:17 PM IST

Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स भेड़ की पीठ पर बैठा है। उसने भेड़ की कान को मोटर साइकिल के हैंडल की तरह​​ पकड़ा हुआ है। वह काफी देर तक भेड़ को परेशान करता रहता है। इसके बाद जो होता है, उसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने भेड़ को किया परेशान
  • भेड़ ने शख्स को सिखाया सबक
  • भेड़ ने शख्स को उठाकर पटका

Viral Video: अपनी मस्ती के चक्कर में कई बार लोग जानवरों को परेशान करना शुरु कर देते हैं। उन्हें यह महसूस नहीं होता कि जानवरों को भी परेशानी होती है। कई बार यह हद से ज्यादा हो जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स भेड़ को मोटर साइकिल बनाकर उसकी सवारी करता नजर आ रहा है। एक तरह से वह भेड़ को परेशान कर रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि भड़े उस शख्स की हरकत से काफी परेशान हो रही है।

SHEEP

भेड़ का हमला (ट्विटर)

भेड़ ने शख्स से लिया बदला

End of Feed