Video: महिला ने गोलगप्पा खाने के लिए खोला इतना बड़ा मुंह, फिर बंद ही नहीं हुआ, जाना पड़ा अस्पताल

Video: महिला ने जैसे ही गोलगप्पा डालने के लिए मुंह खोला, उनका जबड़ा खुला का खुला रह गया। दरअसल, उनका जबड़ा उतर गया और फिर बंद ही नहीं हुआ। वह दर्द से चिल्लाने लगीं। इससे वहां मौजूद परिवार के लोग घबरा गए।

Video: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में गोलगप्पा खाना एक महिला को बहुत ही भारी पड़ गया। गोलगप्पा खाने के दौरान महिला ने इतना बड़ा मुंह खोला कि उसका मुंह दोबारा बंद ही नहीं हुआ। दरअसल, गोलगप्पा खाने के दौरान महिला का जबड़ा अचानक उतर गया। इसके बाद महिला को सीधा अस्पताल जाना पड़ गया। घटना औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के पास की है। काकोर के पास स्थित गौरी किशनपुर की रहने वाली इंककला देवी बीती रात अस्पताल में ठहरी थीं। अस्पताल में उनके बहू की डिलीवरी होनी थी, इस दौरान सुबह भूख लगने पर परिवार के बच्चों ने गोलगप्पा खाने की जिद की।

End of Feed