Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ अनोखा देखने को मिलता है। इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो स्कूल की लड़कियों से जुड़ा है। जो खाली पीरियड में पढ़ाई की जगह कुछ ऐसा करती नजर आईं, जिसे देखकर लोगों का माथा घूम गया है। वीडियो सामने आने के बाद ज्यादातर लोग लड़कियों को एक नंबर की ड्रामेबाज करार दिया है। दरअसल, लड़कियां खाली पीरियड में बेंच पर खड़ही होकर कुछ ऐसा कर रही थीं, जिसे देखकर कोई भी उन्हें नौटंकीबाज कहेगा।
लड़कियों का वीडियो (इंंस्टाग्राम)
लड़कियों ने की अजब ड्रामेबाजी
वीडियो में आप देख सकते हैं कि क्लास में पीरियड खाली है और टीचर नहीं आए हैं। इस बीच तीन लड़कियों को न जाने क्या सूझता है। उनमें से एक लड़की बेंच पर खड़ी हो जाती है। जबकि, अन्य दो लड़कियों ने बेंच पकड़ा हुआ है। अब बेंच पर खड़ी हुई लड़की कुछ ऐसा करने लगती है, जिसे देखकर यूजर्स दंग रह गए हैं। वह लड़की बेंच पर चढ़कर अपने हाथ से क्लासरूम में लगे पंखे की पंखुड़ी मोड़ने लगती है। वह तीनों पंखुड़ी को मोड़कर ही दम लेती है। देखें वीडियो-
वीडियो किसी कॉलेज का है, जहां पढ़ने के लिए लड़कियां पहुंची हुई हैं। मगर वो क्लासरूम में पढ़ाई की बजाय ये सब काम करने लगती है। लड़कियों के इस कारनामे को देखकर कई लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। आप देख सकते हैं कि लड़की एक-एक करके तीनों पंखुड़ी मोड़ देती है। यहां तक कि ऐसा कारनामा करने के बाद खुद तीनों लड़कियां भी अपनी हंसी नहीं रोक पाती हैं। लड़कियों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रहा है. वीडियो को funtaap नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
