Video: मित्रों अब Yoga Dance भी देख लीजिए, चाचा ने कंधे पर उठाकर रखा पैर और डांस से लूट ली महफिल

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 27, 2023, 03:57 PM IST

Dance Video: भारत की शादियों में आपने लोगों को नागिन डांस करते देखा होगा लेकिन यहां एक चाचा योगा डांस करते नजर आ रहे हैं। चाचा अपने अनोखे डांस से महफिल लूटते दिख रहे हैं। चाचा एक पैर कंधे पर टिकाकर दूसरे पैर से डांस कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • चाचा ने किया अनोखा डांस
  • चाचा ने डांस से लूटी महफिल
  • चाचा का डांस हुआ वायरल

Dance Video: भारत की शादियों में डांस न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। शादी में घर-परिवार के सारे लोग तो डांस करते ही हैं। इसके साथ ही आस-पड़ोस के लोग भी जमकर नाचते हैं। सबसे ज्यादा मजा तो बारात में आता है। जब किसी की बारात जा रही होती है तो बारातियों के अलावा बारात देखने वाले कई लोग भी डीजे की धुन पर नाचने लगते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह वीडियो एक शादी से जुड़ा है।

dance

योगा डांस (इंस्टाग्राम)

चाचा ने किया जबरदस्त डांस

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चाचा किसी शादी में जमकर डांस दिखाते हैं। आपने शादियों में नागिन डांस देखे होंगे लेकिन यह चाचा योगा डांस करते नजर आते हैं। चाचा के डांस करने का अनोखा तरीका सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में डीजे पर गाना बज रहा होता है और बाकी लोग नाच रहे होते हैं। इसी बीच एक चाचा डांस फ्लोर पर पहुंच जाते हैं। सबसे पहले वह नॉर्मल डांस कर रहे होते हैं। इसके बाद वह कुछ ऐसा करते हैं, जिसे देखकर सारे लोग हैरान रह जाते हैं। देखें वीडियो-

End of Feed