Girl Viral Video: कुछ लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में पब्लिक प्लेस में भी ऐसी-ऐसी हरकतें करते रहते हैं। जिसे देखकर लोगों को गुस्सा आ जाता है। ऐसी ही कुछ अजीबोगरीब हरकतें मेट्रो में एक लड़की करती नजर आ रही है। यह लड़की मेट्रो में बैठे-बैठे जो करती है। उसे देखकर लोग भड़क गए हैं। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि लड़की को यह पता नहीं है कि उसे पब्लिक प्लेस पर कैसे रहना चाहिए। इसके साथ ही एक तरह से वह पब्लिक प्रॉपर्टी को भी नुकसान पहुंचा रही है।
दिल्ली मेट्रो (इंस्टाग्राम)
मेट्रो में अजीबोगरीब हरकतें करती है लड़की
लड़की मेट्रो में जो हरकतें कर रही है। उसे देखकर लोग लड़की को ट्रोल भी कर रहे हैं। वीडियो को अपर्णा देव्याल (Aparna Devyal) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। आप देख सकते हैं कि लड़की मेट्रो में यात्रा कर रही हैं। वीडियो दिल्ली मेट्रो का लग रहा है। आप देख सकते हैं कि वह मेट्रो का खाली कोच देखकर सबसे पहले उसमें वीडियो बनवाना शुरू कर देती है। कभी वह मेट्रो पर लटकती नजर आ रही है तो कभी सीट पर चढ़कर डांस करती दिख रही है। देखें वीडियो-
आप कांच में देख सकते हैं कि एक दूसरी युवती उस लड़की का वीडियो शूट कर रही है। जब तक लड़की सीट पर खड़ी होकर डांस कर रही होती है। तब तक तो ठीक था, लेकिन हद तो तब हो जाती है। जब लड़की मेट्रो पर लगे हैंडरेल को पकड़कर लटक जाती है और झूला झूलने लगती है। इस दौरान वह यहां-वहां नजरें भी दौड़ा रही हैं कि कहीं उसे नोटिस तो नहींं कर रहा है।
