Video: दूल्हे के साथ अचानक एक लड़की चढ़ गई घोड़ी पर, करने लगी ऐसी हरकतें देखकर हैरान रह गए बाराती

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 7, 2023, 10:28 AM IST

Dulha Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा बारात लेकर आ रहा है। इस बीच अचानक एक लड़की उसकी घोड़ी पर चढ़ जाती है। वह घोड़ी पर खड़े होकर डांस करने लगती है। अंत में वह नीचे गिरने लगती है तो दूल्हे को पकड़ लेती है। इसके बाद बहुत फनी मोमेंट होता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • घोड़ी से बारात ले जा रहा था दूल्हा
  • अचानक एक लड़की आकर चढ़ी घोड़ी पर
  • घोड़ी पर खड़े होकर करने लगती है डांस

Dulha Video: सोशल मीडिया के पर शादी के लाखों वीडियो मौजूद हैं। इनमें से कई वीडियो ऐसे हैं, जो काफी मजेदार हैं। इन वीडियो के अलावा भी रोजाना हजारों वीडियो अपलोड किए जाते हैं। शादी के पूरे सीजन में कई फनी और दिल छूने वाले वीडियो छाए रहते हैं। कुछ वीडियो तो इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें देखकर हर किसी की हंसी छूट जाती है। हाल ही में शादी का एक बेहद फनी वीडियो सामने आया है। यह वीडियो दूल्हे से जुड़ा है।

dulha

दूल्हे का वीडियो (इंस्टाग्राम)

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा बारात लेकर जा रहा होता है। वह बड़े इत्मीनान से घोड़ी पर बैठा होता है। दूसरी तरफ बाराती डांस कर रहे होते हैं। इस पल को दूल्हा अच्छे से एन्जॉय कर रहा होता है। इसी बीच अचानक एक लड़की आकर घोड़ी पर चढ़ जाती है। जब लड़की घोड़ी पर चढ़ती है तो दूल्हे को यकीन नहीं होता है। हालांकि, वह इस दौरान भी आराम से घोड़ी पर बैठा रहता है। तभी लड़की घोड़ी पर ही खड़े-खड़े डांस करने लगती है। देखें वीडियो-

End of Feed