Video: रस्म के नाम पर ससुराल वालों ने की ऐसी फजीहत! मुंह दिखाने लायक नहीं रहा बेचारा दूल्हा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 27, 2023, 09:05 AM IST

Weird Rituals: वायरल हो रहा वीडियो देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि रस्म के नाम पर ससुराल वाले दूल्हे की ऐसी फजीहत करते हैं कि वह मुंह दिखाने लायक नहीं रहता है।​​ कुछ महिलाओं ने काजल लेकर बेचारे दूल्हे का पूरा मुंह काला कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी के अगले दिन दूल्हे के साथ हुई रस्म
  • रस्म के नाम पर कर दिया दूल्हे का मुंह काला
  • दूल्हे की पुताई होती रही और वह देखता रहा

Weird Rituals: भारत में शादियों में तरह-तरह की रस्में निभाई जाती हैं। कुछ रस्में ऐसी होती हैं, जिन्हें देखकर मजा आता है। वहीं कुछ रस्में ऐसी होती हैं, जो दूल्हा या दुल्हन के लिए सजा बना जाती है। चूंकि, भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इसलिए सोशल मीडिया पर रोजाना शादी से जुड़े हजारों वीडियो सामने आते हैं। कई वीडियो देखने में काफी इंटरेस्टिंग होते हैं, वहीं कई वीडियो देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। यह वीडियो शादी की एक अजीबोगरीब रस्म से जुड़ा है।

Dulha

शादी की अजीबोगरीब रस्म (इंस्टाग्राम)

हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल

End of Feed