Viral Video: इन दिनों लोगों में वायरल होने की सनक ऐसी सवार है कि वह कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इसी क्रम में एक युवक चलती बाइक पर खड़े होकर टशन में गुटखा खाते नजर आ रहा है। हालांकि, उसकी यह स्टंटबाजी और टशनगिरी तब महंगी पड़ गई, जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस उसके पीछे पड़ गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। वीडियो वायरल होने पर लोग युवक को जमकर भला-बुरा भी कह रहे हैं।
टशनबाजी के चक्कर में फंस गया युवक
वीडियो में आप देख सकते हैं कि लखनऊ का युवक गौतम बुद्ध पार्क के आस-पास बाइक चला रहा है। पहले तो वह नॉर्मल तरीके से बाइक चलाता दिख रहा है। हालांकि, इस दौरान उसने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ है। इसके बाद वह फुल टशन में बाइक पर ही खड़ा हो जाता है। इसके बाद अपनी पॉकेट से गुटखा निकालकर पूरी टशन में खाता है। इसके बाद वह खड़े-खड़े ही बाइक चलाता रहता है। वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।
वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया, 'उत्तर प्रदेश में लखनऊ के गौतम बुद्ध पार्क में बाइक चलाकर स्टंट करते हुए एक युवक का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने स्टंटबाज को गिरफ्तार कर लिया है।' बता दें कि युवक हैंडल छोड़कर बाइक दौड़ा रहा था। सिर्फ इतना ही नहीं युवक ने अपने जान की परवाह भी नहीं की और ज्यादा ही स्टाइल मारने लगा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
