Viral: केक बनाने का तरीका देख आ जाएगी घिन, वीडियो देख कभी नहीं करेगा खाने का मन

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 24, 2023, 12:20 PM IST

Cake Making Video: एक शख्स बेहद गंदे तरीके से ब्रेड में क्रीम की लेयर लगाता है और बहुत ही बेतरतीब तरीके से केक तैयार करता है। इस वीडियो को देखकर आपको केक से घिन भी आ सकती है। हो सकता है कि आप कभी केक न खाएं।

Cake Making Video: किसी भी छोटी या बड़ी पार्टी में लोग केक जरूर मंगाते हैं। किसी का बर्थडे हो या कोई खुशी का पल एंजॉय करना है, लोग अपनों के साथ केक काटते हैं। आपने भी केक जरूर खाया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केक बनता कैसे है? सोशल मीडिया पर 'केक मेकिंग' के एक वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स को गुस्से में ला दिया है। इस वीडियो को देखकर आपको केक से घिन भी आ सकती है। हो सकता है कि वीडियो देखकर आप आगे कभी भी केक न खाएं।

cake making

केक मेकिंग वीडियो (ट्विटर)

केक मेकिंग का वीडियो देख भड़क उठे यूजर्स

वीडियो में देखा जा सकता है कि केक को बहुत ही गंदे तरीके से बनाया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सबसे पहले एक गंदी सी बाल्टी में ढेर सारे अंडे फोड़कर डाले जाते हैं। इसके बाद उन अंडों में पानी और क्रीम मिलाया जाता है। इसके बाद गंदी सी मशीन में इस पेस्ट का मिश्रण बनाया जाता है। जब पेस्ट अच्छे से तैयार हो जाता है तो उसे गंदे से बर्तन में पलटकर ट्रे में फैलाया जाता है। इस ट्रे को आंच में रखा जाता है। जिससे केक का ब्रेड तैयार हो जाए। देखें वीडियो-

End of Feed