Viral Video: सोशल मीडिया पर डांस के कई सारे वीडियो सामने आते रहते हैं। कई डांस ऐसे होते हैं, जिन्हें लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं। वहीं कई लोग अजीबोगरीब डांस करते हैं। कुछ लोग सिर्फ वायरल होने के इरादे से डांस करते हैं। इस दौरान वह काफी ऊट-पटांग हरकतें करते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक लड़की का डांस वीडियो सामने आया है। इस डांस को देखकर एक बार के लिए आप खौफ में आ जाएंगे। लड़की का डांस देखकर आपको एक बार के लिए लगेगा कि सामने कोई भूतनी नाच रही है।
भूतनी डांस (इंस्टाग्राम)
लड़की ने किया दुनिया का सबसे अजीब डांस
लड़की का डांस वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स हैरान हैं। आप देख सकते हैं कि वीडियो में नजर आ रही लड़की डांस करते-करते अचानक भयानक स्टेप्स दिखाने लगती है। वह पहले जमीन पर नाच रही होती है। इसके बाद वह दीवार पर बनी आलमारी के सहारे घर की सीलिंग के पास पहुंच जाती है। इसके बाद घर की सीलिंग पर लगे लोहे को पकड़कर लटक जाती है। इस दौरान लड़की का डांस बहुत ही भयावह लगता है। ठइसे देखकर आप शायद सोचने पर मजबूर हो जाएं। देखें वीडियो-
लड़की का यह डांस वीडियो __bepanah._ishq._ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं कि लड़की अपने मोबाइल का कैमरे ऑन करके डांस कर रही होती है। इसी बीच अजीबोगरीब डांस करते हुए वह सीलिंग में लगे लोहे की छड़ पकड़कर लटक जाती है। इसके बाद वह आगे-पीछे होकर झूला झूलने लगती है। फिर वहां से उतरकर नीचे आ जाती है और दोबारा डांस करने लगती है। सिर्फ यही नहीं, वह डांस करते-करते दीवार के कोने पर चढ़ने की भी कोशिश करती है। इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया, 'लगता है डांस करते-करते लड़की के भीतर भूत आ गया।'
