Heart Touching Video: बच्चों को यूं ही दिल का सच्चा नहीं कहा जाता है। कई बार वह ऐसा काम कर जाते हैं, जो बड़े-बड़े लोग नहीं कर पाते हैं। बच्चों के भीतर दयालुता (Kindness) कूट-कूटकर भरी होती है। उनके मन में जरा सा भी छल-कपट नहीं होता है। वहीं जब वह किसी को परेशान देखते हैं तो उसकी मदद करने से भी पीछे नहीं हटते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसे देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। वीडियो एक स्कूली बच्चे से जुड़ा हुआ है।
बच्चे ने बचाई कौए की जान (ट्विटर)
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्कूली बच्चे को अपने स्कूल में एक कौआ दिखाई देता है। बच्चा देखता है कि कौआ एक जाल में फंसा हुआ है। वह उड़ नहीं पा रहा है और उड़ने के लिए फड़फड़ा रहा है। बेजुबान पक्षी को जाल में फंसा देख बच्चा उसकी मदद करने उसके पास पहुंच जाता है। इसके बाद वह बड़ी ही सावधानी से कौए को जाल में से बाहर निकालता है। इस दौरान बच्चा पूरा ध्यान रखता है कि कौए को किसी भी प्रकार का कोई नुकसान न पहुंचे। देखें वीडियो-
A compassionate heart touches countless lives.❤️🌸 t.co/93XKNckU0n
— ANI (@ANI) Mar 1, 2023
जैसे ही बच्चा उस कौए को जाल से निकाल पाता है। वैसे ही उसके कई साथी भी वहां पहुंच जाते हैं। इसके बाद बच्चा उस कौए को आसमान में उड़ा देता है। यह देखकर उसके सारे साथी काफी खुश हो जाते हैं। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपना दिल हार बैठे हैं। हर कोई बच्चे की जमकर तारीफ कर रहा है। बच्चे का वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। यह वीडियो इंटरनेट पर भी खूब धूम मचा रहा है। वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि बच्चा बहुत प्यारा है। वीडियो को @itsmesabita नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया है, 'एक दयालु दिल अनगिनत जीवन को छूता है।'
