Shocking Video: सोशल मीडिया पर आपने हादसों के बहुत सारे वीडियो देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं। जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। यह वीडियो ऐसा है, जिसके बारे में सोचकर ही लोगों की हालत खराब हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी जगह पर कई सारे लोग खड़े हैं। इस दौरान एक कार वाला भी नजर आ रहा है। लाल रंग की कार में यह शख्स गेट खोलकर बैठा दिख रहा है।
कार ब्लास्ट वीडियो (ट्विटर)
वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह
इस बीच बाहर खड़े एक अन्य शख्स से उसकी बहस होती है। यह बहस इतनी बढ़ जाती है कि बाहर खड़ा शख्स अपने हाथ में एक बम लेकर गाड़ी वाले की तरफ उछालता है। गाड़ी वाला शख्स भी तेजी से कार का दरवाजा बंद करता है, लेकिन तब तक बम कार के अंदर चला जाता है और दरवाजा बंद हो जाता है। इसके बाद जो नजारा सामने आता है, वह देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। आप देख सकते हैं कि कार में जोर का ब्लास्ट होता है। देखें वीडियो-
दरअसल, कार वाले शख्स को लगता है कि बम गाड़ी के अंदर नहीं आता है और बाहर ही गिर जाता है। इस कारण वह गाड़ी को अंदर से ही लॉक कर देता है। इसके 2-3 सेकंड बाद कार के भीतर जोरदार धमाका होता है। आप देख सकते हैं कि धमाके में कार का शीशा टूटकर दूर जा गिरता है। इसके साथ ही धमाके के कारण गाड़ी के अंदर से तेज धुंआ निकलने लगता है। वीडियो को @ClownWorld_ नाम के ट्विटर यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है।
