Ajab Gajab News: ब्राजील से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मछुआरा अपनी नाव से अटलांटिक महासागर में गिर गया था। वह दो दिनों तक लापता था। इसके बाद भी वह जिंदा बच निकला। दरअसल, मछुआरा एक ऐसी चीज के सहारे दो दिनों तक जिंदा था, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। बता दें कि मछुआरा दो गुणा दो फुट का एक फ्लोटिंग सिग्नल (Floating Signal) पर दो दिनों तक खड़ा रहा था। उसने दो दिन तक सिग्नल के ऊपर बैठकर तूफानी समुद्री लहरों का सामना किया।
समुद्र में गिरा शख्स
मछुआरे को नहीं थी बचने की उम्मीद
इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। मछुआरे को जिंदा बचा लिया गया है। बचाव के दौरान सिग्नल के ऊपर बैठे मछुआरे का वीडियो बनाया गया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि 43 साल के डेविड 25 दिसंबर को अपनी नाव लेकर अकेले मछली पकड़ने गए थे।उन्होंने अपनी नाव एटाफुना बीच से समुद्र में उतारी। ब्राजील की राजधानी रियो डि जनेरियो में मौजूद इस बीच में उस दिन भयंकर समुद्री लहरें उठीं और नाव डगमगाने पर मछुआरा समुद्र में गिर गया। देखें वीडियो-
MILAGRE: Um pescador foi encontrado à deriva pendurado em uma boia de sinalização no mar em São João da Barra, no N… t.co/SAfzJMhUcC
— ANI (@ANI) Dec 27, 2022
इसके बाद नाव लहरों के साथ बह गई। अब मछुआरे का डूबना तय था। मछुआरे के लापता होने पर घर वालों ने तलाशी शुरू की। करीब 2 दिन बाद प्रशासन मछुआरे तक पहुंच गया। डेविड ने एक समाचार वेबसाइट को अपने संघर्स की कहानी बताते हुए कहा कि उन्हें बचाने वाले लोगों को देखकर ऐसा लगा कि भगवान आ गए हैं। उन्होंने बताया कि समुद्र में गिरने के बाद वह बार-बार नाव की तरफ जा रहे थे, लेकिन लहरें उन्हें उल्टा बहा रही थीं।धीरे-धीरे नाव उनसे दूर हो गई। इसके बाद उन्होंने खुद को तेज लहरों के हवाले कर दिया था। करीब 4 घंटे तक वह यूं ही तैरते रहे थे, तभी उन्हें पानी में फ्लोटिंग सिग्नल दिखा। इसके बाद वह किसी तरह सिग्नल के ऊपर चढ़ गए और खड़े रहे। उन्हें लगा नहीं था कि कोई उनको ढूंढ पाएगा। उन्हें लगा था कि वह ठंड के कारण सिग्नल के ऊपर ही जमकर मर जाएंगे।
