Video: बाइक से आ रहा था शख्स, अचानक नाले में गिरा और गुम हो गई उसकी गाड़ी, हेलमेट पहनकर ढूंढता रहा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 9, 2023, 02:31 PM IST

Delhi Rain Video: वीडियो में एक शख्स हेलमेट लगाकर अपनी बाइक ढूंढता नजर आ रहा है। दरअसल, यह शख्स अपनी बाइक पर बैठकर कहीं से आ रहा था। इस दौरान ​​​यह शख्स निर्माणाधीन नाले में बाइक समेत गिर जाता है। इसके बाद उसकी बाइक बह जाती है।

Delhi Rain Video: देश के कई इलाको में इन दिनों मूसलाधार बारिश हो रही है। इसके साथ ही जलजमाव की समस्या भी बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में देश की राजधानी दिल्ली से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स भरे हुए नाले के पानी में कुछ ढूंढ रहा है। आप सोच रहे होंगे कि उसका कुछ सामान गिर गया होगा, लेकिन आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि शख्स अपनी बाइक उस पानी में ढूंढ रहा है।

bike

नाले में खो गई बाइक (ट्विटर)

बाढ़ के पानी में गुम हो गई बाइक

दरअसल, शख्स कहीं से आ रहा था इस दौरान बाढ़ में जमा हुए पाने में उसकी बाइक गुम हो जाती है। यह शख्स निर्माणाधीन नाले में बाइक समेत गिर जाता है। इसके बाद उसकी बाइक बह जाती है। शख्स हेलमेट पहनकर अपनी बाइक ढूंढता नजर आ रहा है। वह यहां वहां अपने हाथ नीचे डालता है और बाइक ढूंढने की कोशिश करता है। इसके बाद भी उसकी बाइक कहीं नहीं मिलती है। देखें शॉकिंग वीडियो-

End of Feed