Video: पाकिस्तान में भगवान भोलेनाथ की धूम! लड़के ने 'जय जय शिवशंकर' गाने पर हाथ जोड़कर किया डांस

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 2, 2023, 11:10 AM IST

Dance on Jai Jai Shivshankar Song: एक पाकिस्तानी युवक का डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को खुद युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इसमें वह भगवान भोलेनाथ के गाने पर हाथ जोड़कर नाचता दिख रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तानी लड़के ने जय जय शिवशंकर गाने पर किया डांस
  • भगवान भोलेनाथ के गाने पर हाथ जोड़कर किया डांस
  • सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

Viral Video: बॉलीवुड के गाने भारत में ही नहीं बल्कि सरहद पार पाकिस्तान में भी काफी लोकप्रिय हैं। इसी कड़ी में भगवान भोलेनाथ का गाना पाकिस्तान में धूम मचा रहा है। भगवान भोलेनाथ के गाने पर एक पाकिस्तानी युवक जमकर डांस करता नजर आ रहा है। इस युवक का डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो को खुद युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इसमें वह भगवान भोलेनाथ के गाने पर हाथ जोड़कर नाचता दिख रहा है।

bholenath

भोलेनाथ डांस (इंस्टाग्राम)

'जय जय शिव शंकर' गाने पर डांस

वीडियो में देख सकते हैं कि पाकिस्तानी लड़का शादी के मौके पर डांस फ्लोर पर कुर्ता-पायजामा पहनकर डांस कर रहा है। इस लड़के के आस-पास काफी लोग खड़े नजर आ रहे हैं। लोग लड़के के डांस पर जमकर तालियां बजा रहे हैं। खास बात यह है कि पाकिस्तानी लड़का बॉलीवुड फिल्म 'वार' के सुपरहिट गाने 'जय जय शिव शंकर' पर अपने डांस का जलवा दिखा रहा है। इस गाने पर वह हाथ जोड़कर डांस कर रहा है। जय जय शिवशंकर गाने पर वह जिस तरह से डांस कर रहा है, वह यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। देखें वीडियो-

End of Feed