सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक विशाल गैंडा सड़क पर बिल्कुल आराम से चलता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को जिसने भी देखा वह हैरान रह गया।
सड़क पर टहलता गैंडा (Instagram/@thedancooperescape)
अचानक सामने आ गया गैंडा
वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यह घटना नेपाल के सौराहा इलाके की है, जो चितवन नेशनल पार्क के पास स्थित है। यहां अक्सर जंगली जानवर आसपास के इलाकों में दिखाई दे जाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्रिटेन से आए एक व्यक्ति, जिसका नाम डैन कूपर है, वह सड़क पर खड़ा था, तभी अचानक उसके सामने एक बड़ा सा गैंडा आ जाता है। यह नजारा देखकर वह बिल्कुल हैरान रह जाते हैं और तुरंत इसे अपने कैमरे में कैद कर लेते हैं, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें: ये है जंगल का एथलीट! खजूर के ऊंचे पेड़ से उतरते तेंदुए को देख लोग रह गए दंग, अद्भुत ताकत की खूब हुई तारीफ
बिल्कुल शांत था गैंडा
वीडियो में दिख रहा है कि गैंडा बिल्कुल शांत है। वह आसपास खड़े लोगों या वाहनों से ना तो घबरा रहा है और ना ही उन्हें कोई नुकसान पहुंचा रहा है। वह धीरे-धीरे सड़क पर चलता रहता है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वह बस आराम से टहलने निकला हो। डैन कूपर ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और बताया कि यह गैंडा उनके बिल्कुल पास से होकर गुजर गया।
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी इसे देखकर हैरान रह गए। कई लोगों ने मजेदार कमेंट भी किए। एक यूजर ने लिखा, “मेरे साथ भी ऐसा हुआ था, लेकिन रात के समय।” दूसरे यूजर ने कहा, “चितवन इलाके में यह काफी आम बात है।” वहीं एक और यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, “लगता है गैंडा ऑफिस जा रहा है।”
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
