यहां खिड़की से चलती है दुकान, बिल्डिंग के पहली मंजिल से बाल्टी में रखकर लटकाया जाता है सामान

सोशल मीडिया पर एक दुकान का वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि दुकान एक बिल्डिंग के पहले तल्ले पर स्थित एक फ्लैट की खिड़की से चलाया जा रहा है। यहां दुकानदार को नीचे उतरने की जरूरत नहीं और ग्राहक को ऊपर चढ़ने की भी जरूरत नहीं पड़ती। पूरा काम सिर्फ एक रस्सी और एक बाल्टी के सहारे होता है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखे दुकान का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी सोसाइटी की पहली मंजिल के फ्लैट की खिड़की से ही अपनी किराने की दुकान चला रहा है। नीचे खड़े ग्राहक उसकी दुकान के नीचे पहुंचते ही घंटी बजाते हैं। घंटी बजने के बाद ऊपर से दुकानदार झांकता है, जिसे लोग क्या लेना है, यह बताते हैं। फिर एक बाल्टी रस्सी के सहारे नीचे लटकती है। जिसमें ग्राहकों के सामान जैसे नमकीन-चिप्स आदि पड़े होते हैं। ग्राहक उन सामान को जब ले लेता है तब उस बाल्टी में पैसे वापस रख दिए जाते हैं।

बिल्डिंग के पहले तल्ले पर स्थित फ्लैट में खिड़की से चलती है दुकान

बिल्डिंग के पहले तल्ले पर स्थित फ्लैट में खिड़की से चलती है दुकान (X/@ImMemesupplier)

End of Feed