VIDEO: 'ल्यारी में FIFA कराएंगे...' पाकिस्तानी नेता की इस बात का लोगों ने खूब उड़ाया मजाक, बोले- ये कुछ ज्यादा नहीं हो गया!

पाकिस्तान के एक नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अगर पाकिस्तान को फीफा विश्व कप कराने का मौका मिला तो वे इसे ल्यारी में करवाएंगे।

आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी नेता का बयान काफी ते जी से वायरल हो रहा है। दरअसल, पाकिस्तान के नेता नबील गबोल ने दावा किया कि अगर कभी पाकिस्तान को FIFA World Cup की मेजबानी का मौका मिलता है, तो वे ल्यारी में फीफा के मैच कराएंगे। नबील गबोल के बयान यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही लोग उनके इस बयान की खिल्ली उड़ाने लगे। किसी ने कहा कि ये कुछ ज्यादा ही हो गया तो किसी ने कहा कि ये बस इनका एक हसीन सपना है।

Video Of pakistani leader nabil gabol

पाकिस्तानी नेता नबील गबोल (X/@day6596)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

क्या कहा नेता जी ने?

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि नबील गबोल यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, "अगर कभी पाकिस्तान को FIFA World Cup की मेजबानी का मौका मिलता है, तो ल्यारी में फीफा के मैच कराएंगे... लेकिन कुछ लोग अंधे हैं और इसे देख नहीं सकते।" उनका यह बयान सुनते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने मजेदार रिएक्शन देना शुरू कर दिया।

End of Feed