VIDEO: 300 किलो की विशाल मछली, देखकर मछुआरों के उड़े होश, मीठे पानी में रहने वाली अब तक की सबसे बड़ी मछली

कंबोडिया की मेकोंग नदी में करीब 300 किलो वजन और 13 फीट लंबी विशाल जायंट फ्रेशवॉटर स्टिंगरे मिली। जिसका वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है।

दुनिया की नदियों में कई तरह की मछलियां पाई जाती हैं, लेकिन कुछ मछलियां अपने विशाल आकार की वजह से लोगों को हैरान कर देती हैं। ऐसी ही एक विशालकाय मीठे पानी की स्टिंगरे कंबोडिया की मेकोंग नदी में मछुआरों के हाथ लगी थी। इसका आकार इतना बड़ा था कि इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। इस मछली के वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किया है और इसे मीठे पानी में रहने वाली अब तक की सबसे बड़ी मछली बताया है।

Video of largest freshwater fish 300 kg giant stingray mekong river

दुनिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की मछली (X/@GWR)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

कितनी बड़ी है यह मछली?

बताया जाता है कि यह विशाल मादा जायंट फ्रेशवॉटर स्टिंगरे कंबोडिया के स्टुंग ट्रेंग इलाके में मेकोंग नदी से पकड़ी गई थी। इसका वजन करीब 300 किलोग्राम यानी 661 पाउंड था। इतना ही नहीं, इसकी लंबाई पूंछ समेत करीब 3.98 मीटर यानी लगभग 13 फीट थी। इस विशाल स्टिंगरे का सिर्फ शरीर वाला हिस्सा भी काफी चौड़ा था। इसके डिस्क की चौड़ाई करीब 2.2 मीटर यानी 7 फीट 2 इंच बताई गई। इसके आकार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह एक सामान्य इंसान से कई गुना बड़ी दिखाई देती है।

End of Feed