कैनाल में गिरा जगुआर ठंड से कांप रहा था, रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाल वापस जंगल में छोड़ा

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक जगुआर हाइड्रोइलेक्ट्रिक कैनाल में गिर गया था। जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने उसे बचाकर उस कैनाल से बाहर निकाला और वापस जंगल में वापस छोड़ दिया।

वाइल्डलाइफ से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन देखने को मिलते रहते हैं। जहां कोई जानवर शिकार करते तो कोई मुसीबत में फंसा नजर आता है। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक एक जगुआर तेज धार के साथ बह रहे नहर में गिर गया। फिर कैसे उस जगुआर को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।

कैनाल में गिरा जगुआर

कैनाल में गिरा जगुआर (X/@Rainmaker1973)

कहां का है यह वीडियो?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो ब्राजील के माटो ग्रोसो राज्य का बताया जा रहा है। जहां एक छोटी हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्लांट में बने नहर में एक जगुआर पानी में गिर गया। कैनाल में पानी तेज बह रहा था और उसकी दीवारें इतनी ऊँची थी कि जगुआर बाहर निकल नहीं पा रहा था। वीडियो में जगुआर थका सा लग रहा है और वह बार-बार कैनालसे बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है। मगर वह नहीं निकल पा रहा।

End of Feed