'यहां खड़ा रहने के लिए जिगरा चाहिए', Indian Army पर सवाल उठाने वालों के मुंह पर तमाचा है जवान का यह Video

भारतीय सेना के जवान का यह वायरल वीडियो दिखाता है कि उनकी असली ड्यूटी और कठिन हालात कैसे होते हैं। ठंड, खतरे और सन्नाटे के बीच वे कैसे अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं।

भारतीय सेना दिन-रात डटकर देश के लोगों को हिफाजत करती है, फिर भी कुछ लोग उन पर सवाल खड़े करते हैं। ऐसे ही लोगों के मुंह पर कड़ा तमाचा है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो। दरअसल, इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो उन लोगों का मुंह बंद करने के लिए काफी है, जो बिना सोचे-समझे इंडियन आर्मी पर सवाल खड़े करते हैं। यह वायरल वीडियो उन लोगों को सोचने पर मजबूर देगा।

Video Of Indian Army soldier real life conditions

सेना के इस जवान का वीडियो हुआ वायरल (Instagram/@thank_you_indianarmy)

सैनिक ने दिखाई सेना के जवानों के समर्पण की असली झलक

इस वायरल वीडियो में भारतीय सेना का एक जवान अपनी ड्यूटी चेक प्वाइंट से आर्मी जवानों की मुस्तैदी को दिखा रहा है। वीडियो में जवान को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, "यहां खड़ा रहने के लिए जिगरा चाहिए जिगरा। यहां होने के लिए दिल बड़ा होना चाहिए, छोटे दिल वाले लोगों के लिए यह जगह नहीं है।" फिर वह जवान जंगल की तरफ से आ रही उन जंगली जानवरों की आवाज सुनाता है और कहता है कि इसे सुनकर तुम्हारे रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ऐसे तो तुम बहुत कहते रहते हो कि फौजी ऐसे हैं, फौजी वैसे हैं, आओ और आकर जरा यहां पर खड़े हो फिर पता चलेगा।

End of Feed