सोशल मीडिया पर इस वक्त एक लड़की का वीडियो छाया हुआ है। जिसे देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कुछ लोग इसे सस्ती लोकप्रियता का हिस्सा बता रहे हैं तो कुछ आजकल की पीढ़ियों की सोच पर सवालिया निशान खड़ा कर रहे हैं। वीडियो में लड़की को एक कैब ड्राइवर से कुछ ऐसी बातें करते हुए सुना जा सकता है कि जिसे सुनने के बाद आपकी भी भौहें तन जाएंगी।
कैब वाले और लड़की का वीडियो हुआ वायरल (X/@ShoneeKapoor)
कैब वाले से लड़की का था यह सवाल
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़कियों का एक समूह कैब से कहीं जा रहा होता है। इस दौरान उनमें से एक लड़की कैब ड्राइवर से एक ऐसा सवाल पूछ लेती है, जिसे सुनकर कैब ड्राइवर भी सोच में पड़ जाता है। दरअसल, वीडियो में लड़की को कैब वाले से यह पूछते हुए सुना जा सकता है कि, "अगर हम आपको एंटरटेनमेंट देंगे तो आप 100 रुपए कम करेंगे क्या?" इस दौरान लड़की की एक दोस्त ये सब कुछ अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर रही थी। कैमरे का फोकस जैसे ही ड्राइवर की ओर जाता है, वैसे ही वह अपना मुंह छिपा लेता है लेकिन लड़की बार-बार इस सवाल को दोहराती रहती है और उसके साथ आईं उसकी दोस्त इस पर हंसते रहती हैं।
ये भी पढ़ें: पहाड़ों पर मैगी बेचकर कितना कमाते हैं लोग, जानने के लिए यूट्यूबर ने लगाई छोटी सी दुकान, एक दिन की कमाई ने उड़ाए होश
वीडियो देख भड़के लोग
लड़की का यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, लोग इस तरह के आचरण पर सवाल खड़े करने लगे। वीडियो पर कुछ लोगों का कहना है कि लड़की का यह रवैया बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। सिर्फ सोशल मीडिया पर लोगों का अटेंशन पाने और वायरल होने के लिए इस तरह की वाहियात तरीका बेहद ही नींदनीय और शर्मिंदगी से भरा हुआ है।
लड़की के बचाव में भी उतरे लोग
इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @ShoneeKapoor नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक 4 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने इस पर कमेंट किया है। कुछ लोग इस लड़की के सपोर्ट में भी आए और बताया कि लड़की ने कैब वाले से इस तरह का सवाल सिर्फ व्यंग्य करते हुए पूछा था, ना कि यह उसका ऑफर था। ऐसे ही वीडियो पर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया रही लेकिन अधिकतर लोगों ने इस वीडियो पर अपनी नाराजगी जताई है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
