ड्राइवर को कानून बता रहा था शख्स, मगर जवाब सुनते ही सर कहने लगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 2, 2024, 10:08 AM IST

Viral Video Today: इसमें देखेंगे कि ट्रक में ओवर लोडिंग देखकर एक कार सवार ड्राइवर को उसकी गलती बताने की कोशिश करता है। मगर जवाब सुनकर बेचारा खुद ही सर कहने लगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • ड्रावर को कानून बता रहा था शख्स
  • मिला ऐसा जवाब खुद ही सर कहने लगा
  • आते ही छा गया ये वीडियो

Viral Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की दुनिया जरा हटके होती है। यहां हर रोज कुछ ना कुछ ऐसा नजर आता है जिसके बारे में हम सिर्फ सोचते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक शख्स कानून का पाठ पढ़ाता है, मगर बेचारे के साथ तभी ऐसा कुछ हुआ कि खुद की बत्ती गुल हो गई। खुद उसकी समझ में ही नहीं आया कि वो बदले में क्या जवाब दे। हालांकि सबकुछ देखकर हंसी भी आती है। वीडियो इतना मजेदार भी है कि कुछ ही समय में बड़ी तादाद में व्यूज और लाइक बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि सड़क किनारे 18 चक्का ट्रक खड़ा है। देखकर लगता है कि ट्रक पर गेहूं की बोरिया लदी हुई हैं। मगर ट्रक ओवर लोडेड नजर आता है। इसमें आगे देखेंगे कि ट्रक ओवर लोड देखा तो एक कार सवार ने ड्राइवर को समझाना चाहा। इसमें वो कार रोकता है और ड्राइवर को आवाज देता है। शख्स कहता है कि भाई ये सारे गैर कानूनी काम है। अब लगता है कि ट्रक ड्राइवर अपनी गलती मानेगा। मगर बेचारे को ऐसा जवाब मिला कि तुरंत सर कहने लगा। दरअसल ड्राइवर ने जवाब में कहा, 'बदमाश हैं जी।' इतना सुनना था और शख्स तुरंत उसे ही सर करने लगता है।

End of Feed