Viral Video of Fierce Fight of Two Bulls: इन दिनों बाजारों में काफी छुट्टा पशु घूमते हुए नजर आते हैं। आम इंसान को भी इनकी वजह काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी तो ये आपस में लड़ाई भी करने लगते हैं, जिसकी चलते दुकान वालों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एक ऐसा ही वीडियो (Viral Video) हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसमें दो सांड आपस में लड़ाई करते दिखाई दे रहे हैं।
दो सांडों की लड़ाई का जबरदस्त वीडियो (Photo Credit- Instagram)
ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल (Social Media Viral Video) हो रहा है। इस वीडियो में दो सांड आपस में भीड़ जाते हैं। बाजार के बीचों-बीच हुई यह लड़ाई वहां पास के एक दुकानदार को काफी भारी पड़ गई। दरअसल, दोनों सांड लड़ाई करते-करते उसके दुकान के पास जा पहुंचे और दुकान की वाट लगा दी। दुकान के आगे लगे हुए सारे सामान को वही गिरा दिया और खुद वही पटका-पटकी करने लगे। पास में ही खड़े एक शख्स ने इस पूरी घटना का एक वीडियो क्लिप बनाकर इसे वायरल कर दिया।
दो सांड़ों की जबरदस्त लड़ाई का वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई बेहतरीन कमेंट्स किए जा चुके हैं। इस वीडियो (Trending Video) पर एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाई का पूरा दुकान खराब हो गया। वहीं, दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि इस बात से यह सीख मिलती है कि कभी भी किसी को कालिया नहीं बोलना चाहिए। इस वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, करोड़ों व्यूज के साथ इसे हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। यह वीडियो आपको देखने में थोड़ा फनी भी लग सकता है, जिसे 'k.d.naresh.31' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
