हाई बेस DJ ने तोड़ दिया चबूतरा, वायरल वीडियो में दिखा गली के अंदर भूकंप जैसा मंजर

किसी त्योहार, शादी या लोकल पार्टी के दौरान लोग अक्सर DJ को फुल जोश में बजवाते हैं लेकिन इस बार जोश इतना ज्यादा हो गया कि सीमेंट से बना एक स्ट्रक्चर ही ढह गया।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरतअंगेज वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग सोचने पर मजबूर हो गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक संकरी गली में DJ सिस्टम इतनी हाई बेस पर बजाया गया कि गली में बना एक चबूतरा उस आवाज के कंपन से टूट गया। इस वीडियो को देखने के बाद आप इस बात का अंदाजा लगा ही सकते हैं कि ये तेज आवाज इंसानों के कान के लिए कितना खतरनाक है।

DJ की तेज आवाज से सड़क किनारे बना चबतरा टूटा

DJ की तेज आवाज से सड़क किनारे बना चबतरा टूटा (Instagram/@yuva_aas)

End of Feed