पहले जानवर भागते थे, अब इन्फ्लुएंसर्स! रील बनाने सूरजमुखी के खेत में घुसे लोग, फसल बचाने के लिए किसान ने खदेड़ा

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक किसान अपने सूरजमुखी के खेत में घुसकर रील बनाने वाले लोगों को खेत से खदेड़कर भगा रहा है।

सड़क, मॉल और सार्वजनिक जगहों से मन भरने के बाद अब रीलबाजों ने रील बनाने के लिए अपना नया अड्डा खेतों को बना लिया है। जहां परफेक्ट शॉट की तलाश में वे खड़ी फसल वाले खेतों में घुसकर रील बनाने की शुरुआत कर चुके हैं। हाल में एक ऐसी ही घटना का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। जहां कुछ रीलबाज लोग रील बनाने और सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में एक किसान के सूरजमुखी की फसलों वाले खेत में जा घुसे और पूरे फसल को रौंदते हुए उसमें रील बनाने लगे। जिसका वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है।

Video Of angry farmer who chases away Trespassers of his Sunflower Field to Save the Crops

अपने खेत से रीलबाजों को भगाता किसान (Instagram/@raj_memes__)

ये भी पढ़ें:

रील बनाने के लिए किसान की खेत में घुस गए लोग

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग रील बनाने के लिए एक किसान के सूरजमुखी के खेत में घुस गए थे। जिससे खड़ी फसल बर्बाद होती दिख रही थी। फसल को नुकसान होने का खतरा देख किसान को लोगों पर गुस्सा आ गया और वह अपनी मेहनत से उगाई गई फसल को बचाने के लिए खेत में घुसे लोगों को डांटकर भगाने लगा। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे किसान अपने खेतों में घुसे लोगों को इस तरह भगा रहा है जैसे वह पहले जानवरों को भगाया करता था। किसान की डांट-फटकार के बाद लोग मुंह लटकाकर उसके खेत से बाहर निकलते दिख रहे हैं।

End of Feed