Viral Video: एक 11 साल का बच्चा इन दिनों इंटरनेट सेंसेशन बना हुआ है। इंडोनेशिया के इस बच्चे का वीडियो हर तरफ वायरल हो रहा है। आप भी इस बच्चे का वीडियो देखकर आश्चर्यचकित रह जाएंगे। दरअसल, इस बच्चे ने इंडोनेशिया के सुमात्रा में होने वाले, Pacu Jalur नाव दौड़ में ऐसा कलाकारी दिखाई। जिसके बाद इंटरनेट की दुनिया बच्चे की दीवानी हो गई है।
इंटरनेट पर छाया बच्चा (एक्स- @ForeignSticks)
11 साल के बच्चे ने मचाया तहलका
बच्चे ने बोट के आगे खड़े होकर अपने स्टाइलिश मूव्स से दुनियाभर का ध्यान खींचा है। रैयान अर्कन दीखा नाम का बच्चा लोगों की जुबान पर छाया हुआ है। वीडियो में काले कपड़े में आप बच्चे को नाव के आगे खड़ा हुआ देख सकते हैं। आप देख पाएंगे कि जब नाव फुल स्पीड से पानी पर दौड़ रही होती है, तब दीखा “Young Black and Rich” गाने पर बहुत ही खास अंदाज में डांस करता है। देखें वीडियो-
बता दें कि बच्चे के इस वीडियो को NFL स्टार Travis Kelce, यूट्यूबर KSI, F1 ड्राइवर Alex Albon, फुटबॉल क्लब Paris Saint-Germain ने शेयर किया है। बच्चे के इस करतब को सबने “Hardest Aura Farming of All Time” कह डाला है। बता दें कि Aura Farming ट्रेंडिंग इंटरनेट स्लैंग है। यह Gen Z और Gen Alpha के बीच खासतौर पर लोकप्रिय हो रहा है। इसका मतलब होता है- बिना कुछ बोले ‘कूल’ और कॉन्फिडेंट वाइब देना। बच्चे के वीडियो को @ForeignSticks नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।
