शरीर को तपाने से ही वह लोहे की तरह फौलाद बनता है। इसका जीता-जागता एक उदाहरण इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखने को मिल रहा है। जहां लोहे की सरिया से भरे एक ट्रक को अनलोड कर रहे मजदूर की बॉडी देख AC Gym में पसीना बहाने वाले लोग भी दंग रह गए। उसकी फौलाद जैसी शरीर को देख सबका मुंह खुला का खुला रह गया।
मजदूर की बॉडी देख शॉक्ड रह गए जिम वाले लड़के (X/@SaffronChargers)
ये भी पढ़ें:
मजदूर की बॉडी के सामने फीके पड़ गए Gym वाले बॉडी बिल्डर्स
वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि जहां एक तरफ AC जिम में कुछ लड़के वर्कआउट कर रहे थे। डम्बल उठा रहे थे, मशीनें चला रहे थे और शीशे के सामने पोज दे रहे थे। ठीक जिम के बगल में एक मजदूर ट्रक से भारी-भरकम स्टील की सरिया (steel bars) उतार रहा था। जब जिम वाले लड़कों ने उसकी बॉडी देखी तो उनका मुंह खुला के खुला रह गया। उस मजदूर की बॉडी इतनी शानदार, इतनी मजबूत और रियल थी कि जिम में घंटों ट्रेनिंग करने वाले लड़कों की बॉडी भी उसके सामने फीकी लग रही थी।
वीडियो पर ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन
वीडियो (Video) में साफ दिख रहा है मजदूर ट्रक पर शर्टलेस खड़ा है और ट्रक से उन सरियों को नीचे उतार रहा है। वहीं, जिम वाले लड़के अपने जिम की खिड़की से बाहर उस मजदूर को देख मुंह खोले खड़े हैं। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @SaffronChargers नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "सच तो यह है कि एसी वाले जिम में प्रोटीन शेक पीते हुए अच्छी-खासी शो-ऑफ बॉडी तो बन जाती है, लेकिन असली ताकत, स्टैमिना और मजबूत शरीर रोज के हार्ड वर्क से बनता है।" दूसरे ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "अब जिम छोड़कर मजदूरी शुरू कर दूं क्या?"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
