जब मोरक्को की लड़की ने पहली बार चखा दही-भल्ले का स्वाद, Video में देखें कैसा रहा फिरंगन का रिएक्शन

खाना सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं, बल्कि दिल जोड़ने का भी जरिया है। कुछ ऐसा ही हुआ जब मोरक्को की एक लड़की ने पहली बार दही भल्ले का स्वाद लिया तो उसके रिएक्शन ने लोगों का दिल जीत लिया।

वायरल न्यूज (Viral News): सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद ही प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मरोक्को की एक लड़की भारत की मशहूर डिश दही भल्ले पहली बार टेस्ट करते नजर आ रही है। दही भल्ले चखने के बाद लड़की का जो रिएक्शन रहा, वह अब सोशल मीडिया पर छा गया है। लोग इस वीडियो को खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं।

Video Of a Moroccan girl tries Indian Dahi Bhalla

लड़की ने चखा दही भल्ले का स्वाद (Facebook/@Veggmomo)

लड़की ने पहली बार चखा दही भल्ले का स्वाद

वायरल हो रहा यह वीडियो कनाडा के किंग्स्टन शहर का बताया जा रहा है। जहां लड़की एक रेस्टोरेंट में इस भारतीय स्ट्रीट फूड का स्वाद लेती दिख रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की को दही-भल्ले सर्व किए जाते हैं। प्लेट में नरम भल्ले, ऊपर से ठंडी दही, मीठी चटनी और खट्टे-मसालेदार मसालों का एकदम परफेक्ट कॉम्बिनेशन देख किसी के भी मुंह से पानी आ जाएगा। यह डिश देखने में भी काफी टेस्टी और यमी लग रहा है।

End of Feed